Gujarat

गुजरात : स्कूल की 8 वर्षीय छात्रा को आया Heart Attack, कुर्सी पर बैठे-बैठे हुई मौत।

अहमदाबाद, 11 जनवरी 2025

गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को कक्षा 3 में पढ़ने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की उसके स्कूल में संदिग्ध हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

अधिकारियों बताया कि यह घटना सुबह थलतेज इलाके में स्थित ज़ेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी मौत के पीछे का सही कारण जानने के लिए जांच शुरू की।

स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने कहा, “लड़की, गार्गी रणपारा, सुबह अपनी कक्षा की ओर जाते समय लॉबी में एक कुर्सी पर बैठते ही बेहोश हो गई।” स्कूल प्रबंधन द्वारा साझा किए गए सीसीटीवी वीडियो में लड़की को लॉबी में चलते हुए और अपनी कक्षा की ओर जाते देखा जा सकता है। लेकिन रास्ते में बेचैनी के कारण वह लॉबी में एक कुर्सी पर बैठ जाती है। बाद में उसे शिक्षकों और अन्य छात्रों की उपस्थिति में बेहोश होने के बाद कुर्सी से फिसलते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

“गार्गी सुबह जब स्कूल पहुंची तो सामान्य थी। जब वह पहली मंजिल पर अपनी कक्षा की ओर जा रही थी, तो वह गलियारे में एक कुर्सी पर बैठी लेकिन अचानक बेहोश हो गई। चूंकि उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए हमारे शिक्षकों ने बताया उसका सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) किया गया और एम्बुलेंस को बुलाया गया,” सिन्हा ने कहा। उन्होंने कहा, लेकिन लड़की की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, कर्मचारियों ने उसे अपने वाहन में पास के एक निजी अस्पताल में ले जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “वहां के डॉक्टरों ने हमें बताया कि गार्गी को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। उन्होंने उसे होश में लाने की कोशिश की और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा, लेकिन वह बच नहीं सकी।” लड़की की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: तीन ज़िलों में 200 अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button