Uttar Pradesh

पिज्जा-बर्गर के लिए चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, बच्चों ने कहा- थैंक्यू पुलिस अंकल

गाज़ियाबाद,21 जनवरी 2025

कवि नगर थाना पुलिस ने हाल ही में एक व्यक्ति की साइकिल चोरी की शिकायत पर जांच शुरू की, जो धीरे-धीरे बड़े स्तर पर फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर साइकिल चुराने वाले आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बच्चों की साइकिलें चुराते थे और फिर सस्ते दाम पर बेच देते थे। इन चोरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पिज्जा और बर्गर खाने की इच्छा थी, जिसके लिए उन्होंने यह चोरी की घटनाएं शुरू की थीं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 चोरी की साइकिलें बरामद की और अब तक इन बदमाशों के खिलाफ दो सौ से अधिक साइकिल चोरी की वारदातें सामने आई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बच्चों को उनकी साइकिलें वापस करनी शुरू कर दी, और साइकिल मिलने पर बच्चों ने पुलिस को धन्यवाद कहा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  राजस्थान : शिक्षक की अश्लील हरकतों से परेशान हो 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link