Uttar Pradesh

संभल में योगी मंत्री गुलाब देवी पर पथराव, युवक ने कार के शीशे तोड़े

संभल,21 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार शाम को शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने उनकी कार पर पथराव कर दिया, जिससे मंत्री की गाड़ी का शीशा टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी युवक अंशुल को गिरफ्तार कर लिया, जो बदायूं जिले के फैजगंज वेहटा थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना उस समय हुई जब मंत्री गुलाब देवी अपनी ट्रेन के लिए स्टेशन पर आई थीं, लेकिन ट्रेन लेट होने पर वह अपनी कार में बैठकर इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने गाड़ी के शीशे पर पत्थर फेंक दिया। जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था और किसी कारणवश मंत्री से नाराज था।

ये भी पढ़ें  खाकी की होली: पुलिस लाइनों में आज बरसा रंग, कप्तान, बड़े कप्तान से सिपाही तक हुए सराबोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link