Uttar Pradesh
UP: पत्नी ने पति को बेहोश कर काटी प्राइवेट पार्ट की नस, गहने और कैश लेकर फरार

बरेली,21 जनवरी 2025
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक की पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद उसे नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और फिर उसके गुप्तांग की नस काट दी। पत्नी ने युवक को घायल अवस्था में छोड़कर घर में रखी नकदी और जेवर चुराकर फरार हो गई। युवक को खून से लथपथ देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पत्नी की तलाश कर रही है।
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर था और वह उसी के साथ फरार हो गई है। पत्नी रातभर फोन पर बात करती थी और मना करने पर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी तलाश जारी है।






