CrimeUttar Pradesh

आगरा : मां-बेटी की हत्या, बंद मकान में मिले शव, फरार पति पर संदेह

मयंक चावला

आगरा, 9 अप्रैल 2025:

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के खतेना में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से मां-बेटी के शव बरामद हुए। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। तलाशी के दौरान बेड पर कंबल में लिपटे दोनों शव मिले।

महिला ने पांच माह पहले की थी दूसरी शादी

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार मृतका शबीना की पांच महीने पहले राशिद नामक युवक से शादी हुई थी। शबीना की पहली शादी से एक बेटी भी थी, जो उसके साथ खतेना के मकान में रहती थी। पुलिस का अनुमान है कि दोनों की हत्या तीन-चार दिन पहले की गई होगी।

Advertisement

पुलिस जब शबीना के पति राशिद के घर पहुंची तो वहां पूरा परिवार गायब था। इससे राशिद पर हत्या का शक गहरा गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

घटना की सूचना पर एसीपी लोहामंडी और जगदीशपुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त (नगर) सोनम कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें  टायर फटने से पलटी बोलेरो, हाईस्कूल की तीन छात्राओं ने दम तोड़ा, 11 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link