Uttar Pradesh

फिर मिले गोवंशों के अवशेष, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

अनमोल शर्मा

मेरठ, 4 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले में थाना नौचंदी के फूलबाग कॉलोनी चौकी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में फूलबाग चौकी प्रभारी महेश कुमार व दरोगा वीरेंद्र सिंह और सिपाही प्रकाश एवं सिपाही पवन कुमार शामिल हैं।

बता दें कि सोमवार की दोपहर फूलबाग चौकी क्षेत्र के मुख्य पुलिया के पास एक नाले में गोवंश के अवशेष पाए गए थे। यह इलाका थाना नौचंदी के अंतर्गत आता है और इससे पहले भी यहां शनिवार को इसी तरह के अवशेष मिले थे। इस घटना के बाद भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए थे। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने बताया कि पुलिस ने पहले 48 घंटे का टाइम देकर कहा था कि घटना का खुलासा कर देंगे लेकिन 48 घंटे पूरे होने वाले थे कि फिर गोवंश के अवशेष मिल गए।

ये भी पढ़ें:

खुलासे के लिए लगाई गईं हैं तीन टीमें

Advertisement

इसी के बाद पुलिस की असफलता को देखते हुए एसएसपी ने कार्रवाई का यह कड़ा निर्णय लिया।
एसएसपी ने यह भी निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पूरे क्षेत्र में सख्ती बरती जाए और गश्त बढ़ाई जाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : 43 दिन बाद कल से फिर खुलेगा चिड़ियाघर, बर्ड फ्लू के चलते किया गया था बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link