Religious

बांके बिहारी मंदिर को मिला एफसीआरए लाइसेंस…ये होगा फायदा

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2025:

यूपी के मथुरा जिले में बांके बिहारी मंदिर के खजाने में अब विदेश से भी श्रीकृष्ण के भक्त अंशदान कर सकेंगे। दरअसल वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को केंद्र सरकार ने एफसीआरए का लाइसेंस दे दिया है।

भगवान श्रीकृष्ण के लाखों विदेशी भक्त हर साल मथुरा वृंदावन उनके दर्शन को आते हैं लेकिन ये लोग अपने देश की मुद्रा मंदिर को दान नहीं कर पाते थे। इसी को लेकर मंदिर के संचालन के लिए कोर्ट द्वारा गठित प्रबंधन समिति ने इस लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। कोर्ट की मंजूरी के बाद इस आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
मंदिर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत लाइसेंस दे दिया है। अब विदेशी भक्त मंदिर में खुलकर दान दे सकेंगे। इससे मंदिर का खजाना भर सकेगा।

ये भी पढ़ें  ओडिशा : भद्रक जिले के मणिनाथपुर गाँव में प्राचीन शैव, बौद्ध मूर्तियां मिलीं, 6वीं या 7वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व होने का अनुमान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link