Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh
महाकुंभ 2025: एक सप्ताह में सवा आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर, 20 जनवरी 2025
गंगा जमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम तट पर एक सप्ताह पहले शुरू हुए महाकुंभ मेले में अब तक कुल सवा आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
मेला पूरी तरह बस चुका है और देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
सोमवार को दोपहर तक कुल 38 लाख लोगों ने किया स्नान किया। इनमें लगभग 28 लाख श्रद्धालु आज पहुंचे जबकि 10 लाख श्रद्धालु यहां कल्पवास कर रहे हैं।
गत 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी।
पैंतालीस दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेला का मुख्य स्नान पर्व 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को होगा। इस दिन अखाड़ों का शाही स्नान भी होगा।






