CrimeReligious

कुशीनगर में धर्मस्थल पर हमला: महंत को पेड़ से बांधकर पीटा, जटाएं काटी और की लूटपाट

हरेन्द्र दुबे
कुशीनगर, 31 मार्च:

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली हजारी पट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कुंवरवरती माई मंदिर के महंत पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर उन्हें बंधक बना लिया और बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने मंदिर में लूटपाट भी की और महंत की जटाओं को काटने जैसी अमानवीय हरकत को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब तक पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। घायल महंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे अपराधियों की पहचान में सहायता मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हिंदूवादी संगठनों का विरोध...होटल संचालक ने लाइटें बंद कर रोकीं शादी की रस्में, जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link