CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गैंगरेप का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 9 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पाली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह, उनके भाई अजीत सिंह समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि वर्ष 2011 में कुंवर सिंह ने नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और बाद में शादी करके उसे पत्नी की तरह अपने मैरेज हॉल में रखा। महिला का दावा है कि पूर्व प्रमुख ने उसके नाम से चार डिसमिल जमीन भी बैनामा करवाई थी।

ये भी पढ़ें:

महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में पूर्व प्रमुख के भाई अजीत सिंह, मैरेज हॉल के मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाने में पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सहजनवां पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हिंदी दिवस पर राष्ट्रभाषा की महत्ता और संरक्षण के लिए संकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link