Uttar Pradesh

अमेठी : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम के नारे

आदित्य मिश्र

अमेठी, 18 मई 2025:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा के साथ विभिन्न संगठनों की ओर से देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार सुबह अमेठी में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आरआरपीजी कॉलेज से शुरू हुई यात्रा अमेठी नगर का भ्रमण करती हुई कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।

इस यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के साथ कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट्स और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे रास्ते भर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में निकाली गई है। भारतीय सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा है। यह तिरंगा यात्रा उस गौरव और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता कुछ भी कहें, लेकिन आज पूरा देश भारतीय सेना के पराक्रम और देश की एकजुटता की बात कर रहा है।

डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

समाजवादी पार्टी के आईटी सेल की ओर से प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपाइयों ने रविवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में अमेठी नगर के राजर्षि तिराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा आईटी सेल ने उपमुख्यमंत्री को लेकर बहुत ही अमर्यादित और अशोभनीय पोस्ट किया। इसे लेकर भाजपा के साथ ही पूरे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश है।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी से भड़के सपाई, घेरी कोतवाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link