Uttar Pradesh

मेरठ शहर के भीतरी हिस्सों तक पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन, दिल्ली तक आवागमन होगा आसान

अनमोल शर्मा

मेरठ, 9 जून 2025:

यूपी के मेरठ में अब देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन नमो भारत शहर के भीतरी हिस्सों तक पहुंचेगी। साथ ही मेरठ मेट्रो भी परिचालन के लिए तैयार है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच कनेक्टिविटी और तेज, आसान व सुरक्षित हो जाएगी।

नमो भारत फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों के बीच संचालित हो रही है। जल्द ही इसका विस्तार शताब्दी नगर और बेगमपुल तक होगा। इन स्टेशनों से मेट्रो और नमो भारत दोनों की सेवाएं मिलेंगी। परतापुर और रिठानी जैसे स्टेशनों पर केवल मेट्रो रुकेगी।

ये भी पढ़ें:

मेरठ मेट्रो 23 किमी लंबे सेक्शन में दौड़ेगी, जिसमें 13 स्टेशन होंगे। मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो तक यात्रियों को सेवा मिलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 120 किमी/घंटा होगी, जो देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा होगी।

Advertisement

शहर के उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र जैसे परतापुर, रिठानी, बेगमपुल में खेल सामान, जूते, डेयरी, अचार-मुरब्बा और अन्य उत्पादों की फैक्ट्रियां स्थित हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से इन इकाइयों को कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों की डिलीवरी में लाभ होगा। नमो भारत कॉरिडोर को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

ये भी पढ़ें  हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री घोटाले का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link