TravelUttar Pradesh

लखनऊ-वाराणसी ट्रैक की क्रॉसिंग पर पलटी कार, दो घंटे प्रभावित रही ट्रेनों की आवाजाही

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 अप्रैल 2025:

यूपी के अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक की सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे के वक्त कोई ट्रेन नहीं आई। ट्रैक पर कार पलटने के चलते करीब दो घंटे तक लखनऊ-वाराणसी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बे निवासी दीपक साहू अपने तीन साथियों अमित, अजय और राहुल के साथ प्रतापगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार संग्रामपुर क्षेत्र स्थित सहजीपुर फाटक के पास पहुंची, तो मोड़ का सही आकलन न कर पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक पर पलट गया।

घटना की सूचना गेटमैन ने तुरंत 112 डायल सेवा और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे की टीम ने पहले कार को हटाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर क्रेन मंगवाई गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात सामान्य किया गया।

Advertisement

अमेठी के स्टेशन मास्टर जेपी शुक्ला ने बताया कि हादसे के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 10 मिनट विलंबित हुई। अन्य ट्रेनें सामान्य रहीं। कार सवार चारों युवकों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : निर्वाण संस्था के बीमार बच्चों में से एक और की मौत, अब तक चार ने तोड़ा दम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link