Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

गोरखपुर में सीएम ने दिया तोहफा: कल्याण मंडपम में मिलेगी फाइव स्टार वाली शादी की सुविधा

गोरखपुर, 13 फरवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब 103 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए खोराबार टाउनशिप में नगर निगम की तरफ से आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में पहुंचे। उन्होंने नगर के खोराबार वार्ड में 4.71 करोड़ रुपये की लागत से बने शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण कर उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

नगर निगम का स्टॉफ 11 हजार में कर सकेगा बुकिंग

सीएम ने समारोह में कहा कि अब गरीबों और आर्थिक दृष्टि से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के कार्यक्रम भी फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त होंगे और कल्याण मंडपम इसका माध्यम बनेगा। अगले कुछ माह में सात नए कल्याण मंडपम भी बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें से पांच कल्याण मंडपम के लिए धनराशि उन्होंने अपनी विधायक निधि से दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याण मंडपम की बुकिंग मात्र 11 हजार रुपये में करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

सीएम ने गैस आधारित पशु शवदाह गृह, महादेवपुरम से रामगढ़ताल में फेज 2 (पम्पिंग स्टेशन) तक 2.46 करोड़ रुपये से नाला निर्माण कार्य, एकला बांध से पशु शवदाह गृह (कारकस प्लांट) तक 0.68 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, महेवा स्थित कान्हा गोशाला में 0.97 करोड़ रुपये से शेड निर्माण का लोकार्पण किया। कुल 26.31 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करने के अलावा उन्होंने 76.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

ये सुविधाएं मिलेंगी

इस कल्याण मंडपम में सभागार, डॉरमेट्री, 6 रूम, किचन और लॉन भी है। सीएम योगी ने कहा कि कल्याण मंडपम गरीबों, निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए स्थायी संपदा हैं जहां फाइव स्टार सुविधाएं हैं।

सफाईकर्मियों को सीएम से मिला सम्मान

सीएम योगी ने मंच से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने एक दिवंगत सफाईकर्मी के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। मंचीय कार्यक्रम के बाद उन्होंने नगर निगम की दस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें  मरने से पहले मंगेतर से की फोन पर बात और फिर छात्रा ने हॉस्टल में लगा ली फांसी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button