CrimeUttar Pradesh

अमेठी: ऑर्केस्ट्रा देखने निकला नवविवाहित युवक…..सुबह पेड़ से लटका मिला शव! गांव में फैली दहशत

आदित्य मिश्र

अमेठी, 19 जून 2025:

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब आज सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से 25 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार वर्मा पुत्र नंदलाल वर्मा के रूप में हुई है, जो मंगलवार देर रात ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए घर से निकला था।

सुबह ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ से लटका देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिजनों का आरोप है कि मनोज की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया। ग्रामीणों ने भी बताया कि शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है।

Advertisement

मनोज की हाल ही में शादी हुई थी, और अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मातम से घर का माहौल गमगीन है।मामले पर जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  ज्वैलर ने 50 किलो चांदी दी घूंघरू बनाने के लिए, कारीगर हुआ फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link