Uttar Pradesh

कल पूरे दिन मुफ्त में होंगे ताजमहल के दीदार, पर्यटकों की संख्या बढ़ी

मयंक चावला

आगरा, 27 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के मुफ्त में दीदार कल मंगलवार तक हो सकेंगे। पर्यटकों को ये सुविधा रविवार 26 जनवरी से मिल रही है इसलिए यहां आने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

बता दें रविवार 26 व सोमवार 27 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल परिसर में मुफ्त प्रवेश मिल रहा है। वहीं मंगलवार 28 जनवरी को ये सुविधा पूरे दिन मिलेगी। इस दौरान ताजमहल के तहखाने में मुगल बादशाह शाहजहां व उनकी बेगम मुमताज की कब्रों को भी देखने की सुविधा पर्यटकों को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:

उर्स में अकीदत संग चल रहीं रस्में

दूसरी ओर ताजमहल परिसर में बादशाह शाहजहां के उर्स के कार्यक्रम भी अकीदत के साथ चल रहे हैं। मिलाद शरीफ हो चुका है। सोमवार को संदल की रस्म निभाई गई वहीं 28 जनवरी को चादर पोशी की जाएगी।

ये भी पढ़ें  राशन से राहत, महंगाई पर लगाम : UP में खाद्य सुरक्षा से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button