Uttar Pradesh

“कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी का रास्ता साफ”

सीतापुर,28 जनवरी 2025

सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। 17 जनवरी को एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि सांसद को पुलिस के सामने पेश होने के लिए दो बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। इस पर सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

सांसद ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है, जिस पर सुनवाई 29 जनवरी को होगी। इससे पहले एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सांसद को पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ड्रोन की अफवाह उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा... छह थाना क्षेत्रों में दस लोग हिरासत में लिए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link