Uttar Pradesh

“2027 में योगी को नहीं जिताएंगे: महाकुंभ में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान”

प्रयागराज,28 जनवरी 2025

प्रयागराज के महाकुंभ में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की धर्म संसद चल रही है, जहां सनातन धर्म, गोरक्षा और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। धर्म संसद में गोरक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर और सीएम रहते हुए भी उत्तर प्रदेश में गऊ हत्या हो रही है। उन्होंने 2027 के चुनाव में मौजूदा सरकार को समर्थन न देने और गोरक्षा को प्राथमिकता देने वाले नए नेताओं को सत्ता में लाने की बात कही।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन धर्म के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि धर्म का उद्देश्य मनुष्य को ऊंचा उठाने और उसे जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाने का है। उन्होंने हर्षा रिछारिया के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत परंपरा की शुरुआत बताया और कहा कि महाकुंभ में हृदय की सुंदरता देखी जानी चाहिए, न कि चेहरे की। उन्होंने गोरक्षा को धर्म संसद का मुख्य एजेंडा बताते हुए इसे वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लापता बेटी को खोज रहे दम्पति ने विधानसभा के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button