CrimeUttar Pradesh

नोएडा रेव पार्टी : गवाह को धमकी देने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज

गाजियाबाद, 29 जनवरी 2025

नोएडा रेव पार्टी मामले में एक गवाह को धमकी देने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला 24 जनवरी को अतिरिक्त सिविल जज प्रतिभा द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद दर्ज किया गया था।

पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के पदाधिकारी और इस मामले में गवाह सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 मई, 2024 को यादव और उनके समर्थक कई वाहनों में राज नगर एक्सटेंशन में उनकी सोसायटी में आए और उन्हें धमकी दी। गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने इसकी शिकायत नंदग्राम पुलिस से की थी लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर केस दर्ज करने की मांग की। नवंबर 2023 में सौरभ गुप्ता के भाई गौरव ने यादव के खिलाफ रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने की शिकायत दर्ज कराई थी। सौरभ ने आरोप लगाया कि नोएडा में मामला दर्ज होने के बाद से यादव ने दोनों भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ द्वेष पाल लिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि यादव दोनों भाइयों को झूठे मामले में फंसाने या दुर्घटना करा कर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ”यादव हमें सोशल मीडिया के माध्यम से हर दिन लगातार धमकी भी दे रहे हैं.”

नंदग्राम पुलिस स्टेशन के SHO धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि मामला सोमवार रात आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत दर्ज किया गया था और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ नगर निगम : चरनजीत गांधी बनीं नईं उपाध्यक्ष, बैठक में समस्याओं पर हुई बहस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button