TravelUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : हाईवे पर बस और ट्रक में भिड़ंत, दोनों चालकों समेत आठ यात्री घायल

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 1 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर नकहा क्षेत्र के केवलपुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम
बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस और ट्रक चालक समेत आठ यात्री घायल हो गए।

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस लखीमपुर की ओर जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही नकहा चौकी प्रभारी गौरव कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नकहा भेजा। उनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करवाया।

ये भी पढ़ें  छठ पूजा और दिवाली पर ट्रेन यात्रा का ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की कुल आबादी से ज्यादा रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button