Uttar Pradesh

रिश्वत लेते पकड़े गए असिस्टेंट कमिश्नर, मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए मांगे थे पैसे

मुरादाबाद,7 फरवरी 2025

मुरादाबाद में मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए रिश्वत लेते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (औषधि) मनु शंकर को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। संभल के बहजोई निवासी सन्नी कश्यप ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन मनु शंकर ने उससे 35 हजार रुपये की मांग की। सन्नी ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद गुरुवार को टीम ने छापा मारकर उन्हें 15 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उनकी टेबल से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने दावा किया कि यह रकम वह किसी निजी काम के लिए घर से लाए थे, लेकिन वह इसका कोई वैध स्रोत नहीं बता सके। विजिलेंस को शक है कि यह रकम भी रिश्वत में ली गई हो, इसलिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अयोध्या : मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले सपा को झटका… इस नेता ने छोड़ी पार्टी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link