CrimeDelhi

दिल्ली : नशे के आदी युवक ने की मां की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद।

नई दिल्ली, 15 फरवरी 2025

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पैसों को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 40 वर्षीय नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में बताया कि सोनू को अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार रात करीब 9 बजे दयालपुर पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को मृत पाया।

जांच के दौरान पता चला कि पेशे से ड्राइवर सोनू फिलहाल बेरोजगार है और नशे का आदी है। पैसों को लेकर वह अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को भी उनके बीच इसी तरह का विवाद हुआ और सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में नवरात्र में महिला पुलिस का ‘दुर्गा रूप’... पहली बार मुठभेड़ में बदमाश को गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link