Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 : बांग्लादेश के वीडियो दिखा महाकुंभ को लेकर फैलाई थी गलत अफवाह, 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर मामला दर्ज।

प्रयागराज, 23 फरवरी 2025

महाकुंभ नगर में पुलिस ने शनिवार को 34 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें कथित तौर पर यह झूठा दावा करके अफवाह फैलाई गई कि बांग्लादेश में ट्रेन में आग लगने की घटना का वीडियो प्रयागराज का है। पुलिस के अनुसार, वीडियो को इस झूठे दावे के साथ साझा किया गया कि 14 फरवरी को महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में आग लगने से 300 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो बांग्लादेश में 2022 में हुए रेल हादसे का है, जिसमें ढाका-सिलहट रेलवे लाइन पर पर्वत एक्सप्रेस में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि 34 सोशल मीडिया अकाउंटों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महाकुंभ मेले की शुरुआत से अब तक पुलिस ने इस एफआईआर सहित 171 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ इस आयोजन से संबंधित झूठे वीडियो और फोटो पोस्ट करके कथित रूप से भ्रामक प्रचार फैलाने के आरोप में 12 मामले दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें  छठ पर्व पर सरकार की शानदार पहल: बसों की लंबी कतार, यात्रियों को मिल रही भरपूर सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link