Maharashtra

महाराष्ट्र : पानी की टंकी साफ करते समय दर्दनाक हादसा, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

मुंबई, 9 मार्च 2025

मुंबई के नागपाड़ा में एक निर्माणाधीन स्थल पर सफाई के लिए भूमिगत पानी की टंकी में उतरे कम से कम चार मजदूरों की रविवार को दम घुटने से मौत हो गई।

यह घटना रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब पांच ठेका मजदूर बिस्मिल्लाह स्पेस नामक निर्माणाधीन इमारत के टैंक में सफाई के लिए उतरे और बेहोश हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फंसे हुए मजदूरों को बचाने के बाद उन्हें पास के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य मजदूरों के साथ फंसे एक अन्य मजदूर की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में बढ़ रहे महिला अपराधों के लिए महायुति सरकार को घेरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link