Maharashtra

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को बस ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 27 मार्च 2025

मुंबई के जुहू में बुधवार को एक बस ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की लग्जरी कार को टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इस हाई-एंड कार के पीछे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम की लाल बस दिखाई दे रही है।

सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या कार में नहीं थीं, जिसे बस ने पीछे से टक्कर मारी थी। वीडियो में दिखाया गया है कि बस की टक्कर से कार को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद जुहू तारा रोड स्थित मेगास्टार अमिताभ बच्चन के आवास के पास स्थित बंगले से एक बाउंसर बाहर आया और उसने बस चालक को थप्पड़ मार दिया। अधिकारी के अनुसार, बस जुहू डिपो से रवाना हुई और जैसे ही वह अमिताभ बच्चन के आवास के पास पहुंची, उसने एक महंगी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया, “बस चालक कार को हुए नुकसान को देखने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान पास के बंगले से एक बाउंसर बाहर आया और उसने चालक को थप्पड़ मार दिया।”

ये भी पढ़ें:

नगर निगम के अधिकारी के अनुसार, इसके बाद चालक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया, “जब पुलिस पहुंची तो बंगले के पर्यवेक्षक कर्मचारियों ने बस चालक से माफी मांगी। चालक ने इस मामले को यहीं समाप्त कर दिया और बस को सांताक्रूज उपनगरीय स्टेशन की ओर ले गया। कोई शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।” 

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025 : 'महाप्रसाद सेवा' शुरू करेंगे अडानी ग्रुप और इस्कॉन, लाखों भक्तों को परोसेंगे भोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button