ReligiousUttar Pradesh

संभल जामा मस्जिद रंगाई-पुताई मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई 12 मार्च तक टली

लखनऊ, 10 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च को होगी। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

रिपोर्ट में एएसआई ने स्पष्ट किया कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। जांच के दौरान मस्जिद में गंदगी और कुछ स्थानों पर झाड़ियां उगी हुई पाई गईं, जिसके फोटोग्राफ भी कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं।

कोर्ट ने एएसआई को मस्जिद की सफाई करने और झाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने एएसआई की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय मांगा, जबकि हिंदू पक्ष ने भी एफिडेविट फाइल करने के लिए समय लिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई को 12 मार्च तक के लिए टाल दिया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह सहेली को पहना दी वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने थप्पड़ मार तो़ड़ दी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link