Uttar Pradesh

यूपी : लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के खेल का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/अमेठी, 10 मार्च 2025:

यूपी के कई जनपदों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा है। इसका खुलासा करते हुए सीतापुर और अमेठी पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीतापुर पुलिस ने तीन पकड़े, मिशनरी सदस्यों पर धर्मांतरण का आरोप

सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र के कटसरैया गांव निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अभिषेक के मुताबिक कुछ मिशनरी सदस्य उनके चाचा के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता के बहाने धर्म परिवर्तन कराने की सलाह देते थे। पुलिस ने जांच के आधार पर उन्नाव के अमरैथा निवासी निक्सन बक्श, लखनऊ के बक्शी का तालाब निवासी संदीप कश्यप और पश्चिम बंगाल के अलीपुर के चुनाभटी गांव निवासी चेंडा डुकपा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी जांच कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

अमेठी में लोगों को गुमराह करने के आरोप में छह गिरफ्तार

Advertisement

अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव में दर्जनों लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण के लिए इकट्ठा करने की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मड़ियांव, लखनऊ निवासी किशोर, रिंकी पत्नी किशोर, जामो, अमेठी निवासी प्रीति, निशा, मुसाफिरखाना, अमेठी निवासी कालपी और कमरौली, अमेठी निवासी पुष्पा शामिल हैं। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी को धमकी मामले में मुम्बई पुलिस कर रही है फातिमा खान से पूछताछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link