Uttar Pradesh

लखनऊ में NSUI का प्रदर्शन : विधानभवन घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

लखनऊ, 1 जून 2025:

यूपी के हजारों सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से विधानभवन की ओर मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई।

एनएसयूआई के मध्य जोन अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जुटे थे। जैसे ही वे विधानभवन की ओर कूच करने लगे, पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाया और उन्हें इको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया।

Advertisement

इस दौरान अनस रहमान ने प्रदेश सरकार पर छात्रों और गरीबों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार छात्र विरोधी है। स्कूलों के मर्जर से शिक्षा व्यवस्था चरमराएगी। छात्रों को दूर-दराज जाना पड़ेगा और सैकड़ों शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। पहले बैंक मर्जर से लोगों को बेरोजगार किया गया, अब स्कूलों को बंद कर बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं गिरफ्तार... प्लास्टिक सर्जरी करा चला रही थीं सेक्स रैकेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link