NationalPoliticsUttar Pradesh

विधायक केतकी सिंह ने सीएम से कर दी ये मांग…मेडिकल कालेज में अलग हो मुस्लिमों का विंग

हरेंद्र दुबे

बलिया, 11 मार्च 2025:

यूपी के बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सीएम से एक अजब मांग की है। उन्होंने कहा बलिया में जो मेडिकल कालेज बन रहा है उसमें मुस्लिमों के लिए अलग विंग बने ताकि उन्हें हमसे कोई दिक्कत न हो और हम भी थूक थुका कर कुछ मिलने से बचें रहें।

पर्वों से होती है परेशानी तो साथ इलाज में भी हो सकती है दिक्कत

ये भी पढ़ें:

बांसडीह विधायक केतकी सिंह अभी विधानसभा सत्र में भोजपुरी भाषा में सम्बोधन देकर चर्चा में आईं थीं। मंगलवार को वो अपने क्षेत्र में मीडिया से मुखातिब हुईं इसी दौरान उन्होंने बलिया में बन रहे मेडिकल कालेज को लेकर सीएम से एक अजीब मांग रख दी। विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुसलमानों को ये तय करना होगा कि हमारे साथ इलाज कराने में उन्हें कोई दिक्कत है क्योंकि होली हो रामनवमी हो दुर्गा पूजा हो तो उनको दिक्कत होती है।

न जाने क्या थूक थुका कर मिल जाए, अलग विंग होगी तो हम सुरक्षित रहेंगे

यहां जब मेडिकल कॉलेज पर इतना खर्च हो ही रहा है तो मैं सीएम से मांग करुंगीं कि मुस्लिमों के लिए एक अलग विंग बना दी जाए जिसमे वो अपना इलाज करा सकें। विधायक ने कहा हमारा इलाज तो अच्छे से होना ही है। हम भी इलाज के दौरान सुरक्षित रहें। न जानें हमें क्या थूक थुका कर मिल जाये। विंग बन जाने से हम लोग कम से कम इससे बच जाएंगे।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में विहिप ने निकाली यात्रा, सनातन धर्म की एकता का दिया संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link