NationalUttar Pradesh

यूपी में 16 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती, कई को वर्तमान जिले में मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, 19 मार्च 2025:

यूपी के विभिन्न जिलों में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर के 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीजीपी मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अंजली विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह नोएडा में शैव्या गोयल, आगरा में आदित्य, लखनऊ में किरन यादव द्वितीय और डॉ. अमोल मुरकुट, प्रयागराज में पुष्कर वर्मा को भी उनके मौजूदा तैनाती स्थल पर ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में मुरादाबाद में प्रभारी एएसपी कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। आजमगढ़ में तैनात अनंत चंद्रशेखर को चंदौली का एएसपी, अंशिका वर्मा को बरेली में एएसपी (दक्षिणी) और अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा आजमगढ़ में तैनात शुभम अग्रवाल को भदोही का एएसपी, गोरखपुर के रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ में एडीसीपी, अयोध्या के अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी में एएसपी, मुजफ्फरनगर के व्योम बिंदल को सहारनपुर में एएसपी, और अलीगढ़ की भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का एएसपी (ग्रामीण) नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  चार दिन की उथल-पुथल के बाद केंद्र सरकार हुई सख्त, कैसे DGCA के नियमों ने हिला दिया इंडिगो का पूरा ऑपरेशन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link