Uttar Pradesh

गोरखपुर : बकाया टैक्स न चुकाने पर पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता का कार्यालय सील

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 22 मार्च 2025:

गोरखपुर नगर निगम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य अभियंता के कार्यालय को सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम की प्रवर्तन टीम और कर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई।

टैक्स के बकाया हैं 3 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:

नगर निगम के मुख्य कर अधीक्षक विनय कुमार राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के विभिन्न कार्यालयों पर लगभग 3 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। कई बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

गोरखपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय को सील करने के बाद नगर निगम ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स चुकाए जाने तक कार्यालय सील रहेगा। नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, बांग्लादेशी घुसपैठ पर चलाया तलाशी अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link