Uncategorized

यूपी में उद्योग लगाने का बड़ा मौका, 16 जिलों में मेगा ई-नीलामी

लखनऊ, 23 मार्च : उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कल 24 मार्च से 16 जिलों में औद्योगिक भूखंडों की मेगा शुरू कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है। उत्तर प्रदेश के 16 ज़िलों बांदा, सहारनपुर, हरदोई, हमीरपुर, उरई (जालौन), शाहजहांपुर, अमेठी, मैनपुरी, अलीगढ़, मथुरा, एटा, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर देहात, उन्नाव, संभल में औद्योगिक भूखंड पाने के लिए सुनहरा मौका है। राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ई-नीलामी की व्यवस्था की है। उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें समय और प्रक्रिया की जटिलता से राहत मिलेगी और उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी। इस नीलामी से प्रदेश में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को स्थापित करने का अवसर मिलेगा। जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी केस की हुई सुनवाई... राष्ट्रद्रोह का है आरोप, जानिए पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link