Uttar Pradesh

हिदुत्व को धार देने के लिए हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार, किशन सिंह को सौंपी प्रदेश की कमान

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 24 मार्च 2025:

यूपी में भाजपा की हिंदू युवा वाहिनी को अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से संगठन की कमान नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किशन सिंह को सौंपी गई है। किशन सिंह गोरखपुर के ही बांसगांव क्षेत्र के निवासी है। सोमवार को प्रेस क्लब में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव विवेक चंद्र ने मनोनयन पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा-मार्गदर्शन करता है संगठन

ये भी पढ़ें:

मिशन 2027 से पहले हिंदू युवा वाहिनी में प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर राष्ट्रीय महासचिव ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले काम के हिसाब से वर्ण व्यवस्था थी फिर अंग्रेजों ने जाति के आधार पर लागू कर दी। हम इसे पुराने ढर्रे पर ले जाना चाहते हैं। भाजपा सरकार में कम से कम हिंदू तो सेफ है। सरकार की कहीं न कहीं मजबूरी होती है संगठन मार्गदर्शन का काम करता है। अगर कांग्रेस हिंदुत्व की बात करती है तो हम उनका साथ देंगे। हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार कर रहे हैं। सीएम पहले इस संगठन के संरक्षक थे। सीएम के पद पर रहते हुए वो किसी संगठन के संरक्षक नहीं हो सकते हैं। इसलिए अब पीताम्बरा पीठ के आचार्य चन्द्र मोहन दीक्षित हैं। भाजपा सरकार होते हुए भी हम आपस मे लड़ रहे हैं। इसे रोकना होगा।

ये भी पढ़ें  सीएम से मिला पत्रकार राघवेंद्र का परिवार, दिया न्याय का भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link