Uttarakhand

सीनियर आईएएस अधिकारी आनन्द वर्द्धन बनेउत्तराखंड के नये मुख्य सचिव, आदेश जारी

देहरादून, 28 मार्च, 2025:

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनन्द वर्द्धन उत्तराखण्ड के नये मुख्य सचिव होंगे। 1992 बैच के आईएएस वर्द्धन मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह लेंगे।

31 मार्च को समाप्त हो रहा है वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार

वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। आईएएस आनन्द वर्द्धन ही राज्य में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग रीना जोशी ने 28 मार्च को उनकी नियुक्ति का आदेश पत्र जारी कर दिया है।

एक अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे आनन्द वर्द्धन

Advertisement

उत्तराखंड सरकार में राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन का कार्यकाल एक अप्रैल 2025 से शुरू होगा। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगी। आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह राज्य के सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक हैं और उन्हें प्रशासनिक मामलों का व्यापक अनुभव है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : बादल फटने से तबाही... रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी में भारी क्षति, जनजीवन अस्त-व्यस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link