Uttar Pradesh

राणा सांगा विवाद में एबीवीपी सड़क पर उतरी… सांसद का पुतला फूंका, पुलिस से झड़प

मयंक चावला

आगरा, 29 मार्च 2025:

यूपी के आगरा जिले में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने के बाद सांसद के आवास के पास ही पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प भी हुई। इसी बीच विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने हॉस्पिटल में भर्ती करणी सेना के घायल कार्यकर्ता का वीडियो कॉल के सहारे हाल जाना।

सांसद आवास के पास ही जुटे प्रदर्शनकारी

ये भी पढ़ें:

आगरा निवासी सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा थम नहीं रहा है। पुलिस सांसद के आवास पर उपद्रव करने वाले करणी सेना के मुखिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। सपा सांसद के घर के पास हीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जुटे।

Advertisement

पुलिस के बैरियर लांघकर फूंका पुतला

अलर्ट रही पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता पुलिस के बैरियर को धकेलते हुए चले गए। कार्यकर्ताओं ने राजा मंडी कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान एमजी रोड जाम हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता पुलिस से ही भिड़ गए और सांसद का पुतला फूंक दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

विधायक राजा भैया ने जाना घायल कार्यकर्ता का हाल

शनिवार को ही विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने करणी सेना के घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना। ये कार्यकर्ता विवादित बयान सामने आने के बाद सांसद के आवास पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस से हुई भिड़ंत में घायल हो गए थे। घायल करणी सेना के कार्यकर्ता ने रामजीलाल सुमन के बेटे और अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें  कोर्ट का आदेश पुलिस ने नहीं माना...वकील ने थाने में दिया धरना तो लिखी एफआईआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link