Uttar Pradesh

हमीरपुर : कलेक्ट्रेट में महिला के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, केस दर्ज कर हो रही जांच

हमीरपुर, 31 मार्च 2025:

यूपी के हमीरपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक महिला द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम विजय शंकर तिवारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में लगे कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पूरे मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  रसोई गैस किल्लत पर सपा छात्र सभा का अनोखा विरोध, लखनऊ में विधान भवन के पास बांटे उपले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link