CrimeDelhi

नौकरी का वादा कर बंगाल की महिला को जिस्मफरोशी में धकेला, पुलिस ने रेड कर GB रोड से बचाया, वेश्यालय का मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2025

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक 35 वर्षीय महिला को बचाया है, जिसे कथित तौर पर तस्करी कर यहां जीबी रोड रेड-लाइट इलाके में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने बताया कि वेश्यालय के प्रबंधक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मूल निवासी महिला को नौकरी का वादा करके लगभग तीन महीने पहले दिल्ली लाया गया था, लेकिन उसे अवैध व्यापार में बेच दिया गया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसका अपने परिवार से संपर्क टूट गया था, लेकिन करीब 10 दिन पहले वह किसी तरह अपने भाई को फोन कर अपनी स्थिति के बारे में बताने में सफल रही।  उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके भाई ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की मदद से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से संपर्क किया। 

अधिकारी ने बताया, “एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और 5 अप्रैल को छापेमारी की। उसे जी.बी. रोड स्थित एक वेश्यालय से बचाया गया और उसके प्रबंधक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।” 

ये भी पढ़ें:

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पांचवीं कक्षा तक पढ़ी महिला एक गरीब परिवार से आती है और उसका एक साल पहले तलाक हो चुका है। उन्होंने बताया कि वह एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी, लेकिन बाद में उसे एक महिला ने दिल्ली में नौकरी दिलाने का वादा करके तस्करी के लिए भेज दिया।  उन्होंने कहा कि उसके बयान के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें  बिहार : परिवारिक कलह में महिला ने 4 बच्चों को दिया जहर फिर खुद की आत्महत्या की कोशिश, 3 बच्चों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link