CrimeUttar Pradesh

चुनावी रंजिश में ट्रिपल मर्डर, पिता-पुत्र समेत तीन को गोलियों से भून डाला

फतेहपुर, 8 अप्रैल 2025:

यूपी के फतेहपुर जिले के थाना हथगांव का अखरी गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां प्रधानी के चुनाव की पुरानी रंजिश में विनोद सिंह व उनके बेटे अभय के साथ छोटे भाई अनूप सिंह को गांव के पास ही गोलियों से भून दिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। मृतक विनोद किसान नेता भी था इसलिए आक्रोश को देखते हुए गांव में पीएसी का पहरा बिठा दिया गया है।

एकलौते बेटे के साथ प्रधान मां के साथ रहते थे किसान नेता विनोद सिंह

प्रयागराज मण्डल के जिला फतेहपुर में हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है।
थाना हथगांव की पंचायत अखरी में इस समय प्रधान रामदुलारी सिंह प्रधान हैं। रामदुलारी का बेटा विनोद सिंह भाकियू टिकैत गुट का उपाध्यक्ष भी था। पत्नी की मौत के बाद वो अपने एकलौते बेटे अभय सिंह के संग मां के साथ ही रहते थे।

ये भी पढ़ें:

पूर्व प्रधान मन्नू सिंह की ओर से किया गया हमला

Advertisement

मंगलवार की सुबह विनोद सिंह बाइक से ताहीरापुर चौराहे गए थे। यहां से वापस लौटते समय रास्ते में पूर्व प्रधान मन्नू सिंह का बेटा पीयूष ट्रैक्टर पर सवार मिल गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा तो दोनों पक्षों से लोग जमा हो गए। इसी दौरान मन्नू सिंह की पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इसमे विनोद उनके छोटे भाई अनूप और बेटे अभय की मौत हो गई। खून की होली खेलकर आरोपी पक्ष फरार हो गया।वारदात के बाद हंगामा खड़ा हो गया।

एडीजी जोन पहुंचे, परिजनों ने पुलिस से कहा, पहले आरोपियों के मकान गिराओ

आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके मकान गिराए जाने की मांग करते हुए पुलिस को लाशें छूने से मना कर दिया। विरोध देखते हुए आसपास कई थानों की पुलिस आ गई। मुद्दा गरमाते देख एसपी धवल जायसवाल के बाद एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया गया है अभी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में पीएसी तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बेकाबू हुई एसयूवी, डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link