Uttar Pradesh

इटावा : शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बोले… अब जनता ने बना लिया बदलाव का मन

अशरफ अंसारी

इटावा, 30 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा के जसवंतनगर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता का जीना दुश्वार हो गया है। आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली बिलों की अत्यधिक वसूली और बिजली विभाग की मनमानी से आम लोग त्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब बिजली की समस्याएं नहीं थीं। पुलिया, सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य तेजी से होते थे। आज हर विभाग में भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी और अफसरशाही के अत्याचारों से अब जनता ऊब चुकी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे अधिकारियों के नाम ‘लाल पेन’ से नोट कर लें जो उन्हें परेशान कर रहे हैं, ताकि सरकार बदलने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें:

शिवपाल यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि सपा सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अब सिर्फ एक साल का वक्त बचा है, जनता परिवर्तन चाहती है। हम यह भी तय कर चुके हैं कि अगर कोई कार्यकर्ता अनुचित सिफारिश करेगा तो उसकी बात नहीं मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें  सौगात-ए-मोदी' पहल का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link