Uttar Pradesh

काशी की मुस्लिम-हिंदू बहनों ने राखियां बनाकर पीएम मोदी को भेजीं, दिया सामाजिक समरसता का संदेश

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 30 जुलाई 2025:

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर काशी की मुस्लिम और हिंदू बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से विशेष राखियां तैयार कर भेजीं। यह अनूठी पहल मुस्लिम महिला फाउंडेशन के बैनर तले की गई, जो वर्षों से इस पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देती आ रही है।

फाउंडेशन की प्रमुख नाजनीन अंसारी ने बताया कि बहनों ने प्रेम, एकता और सम्मान के प्रतीक स्वरूप राखियों को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल रक्षाबंधन की परंपरा को निभाने के साथ-साथ समाज में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को भी मजबूत करती है।

Advertisement

बहनों ने प्रधानमंत्री को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और तीन तलाक कानून समाप्त किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उनका मानना है कि ये कदम मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक साबित हुए हैं। इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल एक पारिवारिक परंपरा नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी बना दिया है।

ये भी पढ़ें  आगरा : मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी भी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं में थी तलाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link