PoliticsUttar Pradesh

18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश

लखनऊ,14 अक्टूबर 2024
समाजवादी पार्टी
आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के मद्दे नज़र वहाँ सियासी जमीन तैयार करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 व 19 अक्टूबर को महाराष्ट के दौरे पर रहेंगे। वह 18 अक्टूबर को पार्टी द्वारा आयोजित मालेगांव में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और 19 अक्टूबर को धुले में राजनीतिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में शिवाजी नगर से अबू आजमी और भिवंडी पूर्व से रईस शेख दो विधायक हैं।

समाजवादी पार्टी की नजर अब दूसरे राज्यों में विस्तार पर है। इस क्रम में सपा महाराष्ट्र में लगभग 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ के संत समागम में पहुंचे सीएम योगी, संतों के आदर्शों को बताया मार्गदर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button