Uttar Pradesh

बदल गई राम मंदिर की टाइमिंग, भक्तों को अब ज्यादा समय तक मिलेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या,5 फरवरी 2025

राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है, जिससे भक्तों को अधिक समय तक भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। अब मंदिर सुबह 4:00 बजे मंगला आरती से खुल जाएगा, फिर सुबह 6:00 बजे श्रंगार आरती के साथ आम भक्तों के लिए दर्शन शुरू होंगे। दोपहर 12:00 बजे राज भोग के दौरान भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जबकि शाम 7:00 बजे संध्या आरती के समय मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे, लेकिन दर्शन की सुविधा बनी रहेगी। अंत में, रात 10:00 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

पहले दर्शन का समय सुबह 7:00 बजे से शुरू होता था और शयन आरती रात 9:30 बजे होती थी, लेकिन अब भक्तों को सुबह 1 घंटे 30 मिनट और शाम को 30 मिनट अतिरिक्त दर्शन का समय मिलेगा। इस बदलाव से दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद धार्मिक पर्यटन में भारी वृद्धि हुई है, जहां 2020 में 60 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 16 करोड़ हो गई। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने दर्शन के समय को बढ़ाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दिल्ली में चुनावी जंग हुई तेज, सीएम आतिशी ने कहा बीजेपी का CM चेहरा वही नेता होगा जो सबसे ज्यादा गालियां देगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link