Uncategorized

भाजपा नेता के लापता बेटे का छह दिन बाद नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 14 अप्रैल 2025:

यूपी के देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे में रहने वाले भाजपा नेता कन्हैया जायसवाल का 15 साल का बेटा अभिमन्यु की गुमशुदगी पहेली बनी हुई है। छह दिन तक खोजबीन कर निराश पिता ने अब एफआईआर दर्ज करवाई है। मां बेटे के लापता होने से बेहाल है।

आठ अप्रैल को गया था लाइब्रेरी

ये भी पढ़ें:

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कन्हैया जायसवाल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में वो किसान मोर्चा से जुड़े हैं। उनका कहना है कि बेटा जयपुरिया स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। सालाना एग्जाम होने के कारण उसका एडमिशन एक लाइब्रेरी में करा दिया था जिससे वो खाली वक्त किताबोंके साथ बिताए सके। गत आठ अप्रैल को वो लाइब्रेरी गया था।

पिता को सता रही अनहोनी की आशंका, केस दर्ज कराया

परिवार रात तक इंतजार करता रहा लेकिन बेटा नहीं लौटा। परिवार ने सोचा किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर चला गया होगा ये सोचकर सम्भावित जगहों पर जानकारी की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान पिता ने 11 अप्रैल को थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। पिता का कहना है कि उसे नहीं मालूम ये किसी की साजिश है या किसी ने उसे बहकाया है अब हम पुलिस के ही सहारे हैं।

ये भी पढ़ें  इजरायल ने फिर बरपाया गाजा पर कहर, ताबड़तोड़ हवाई हमले में 70 से अधिक लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link