Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना के आवंटियों की मदद को लगे कैंप, मौके पर निपटेगी समस्या

लखनऊ, 21 अप्रैल 2025:

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटियों को सरकारी प्रक्रिया में आने वाली किसी भी मुश्किल से निजात दिलाने के लिए सोमवार से शिविरों के आयोजन का आगाज हो गया है। शिविर 25 अप्रैल तक लगेंगे। इनमें भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ रही समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

सीएम ने दिए थे निर्देश, 25 अप्रैल तक आवास विकास परिषद करेगा आयोजन

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को पीएम आवास योजना में आवंटियों की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत आवास विकास परिषद ने 21 से 25 अप्रैल तक विशेष शिविर लगाने की घोषणा की। सुबह 11 बजे से लगने वाले शिविर में भवन के आवंटन, कब्जा, एमआईएस पोर्टल पर एंट्री से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

लखनऊ , सुल्तानपुर व अयोध्या में लगे शिविर, दस्तावेजों के साथ पहुंचें आवंटी

सोमवार से इन शिविरों का शुभारंभ हो गया। लखनऊ में ये शिविर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कार्यालय परिसर सेक्टर-9, वृंदावन योजना रायबरेली रोड पर लगेगा। वहीं सुल्तानपुर में संपत्ति प्रबंध कार्यालय और अयोध्या में अंगूरीबाग स्थित कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया है। यहां इसका आयोजन 25 अप्रैल तक चलता रहेगा। विभाग ने कहा है कि समस्या निराकरण के लिए आवेदकों को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। जिनके आधार पर जांच की जाएगी। किसी आवंटी ने तय समय पर औपचारिकताएं पूरी नहीं की तो उनका आवंटन निरस्त भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  फिल्म सिटी: 7 जोन में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी, लेआउट प्लान मंजूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button