Uttarakhand

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, बोले… आतंकवाद के खिलाफ देशवासी एकजुट

देहरादून, 27 अप्रैल 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक खजान दास, दायित्वधारी अनिल डब्बू, पुनीत मित्तल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न सकारात्मक कार्यों और योगदानकर्ताओं का उल्लेख कर उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करते हैं। इससे देशभर में लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज देशवासियों से भावनात्मक और वैचारिक रूप से गहरे स्तर पर जुड़ चुका है।

ये भी पढ़ें  फिर साथ दिखे योगी-त्रिवेंद्र, गोबर आधारित नवाचार बताया एजेंडा, राजनीतिक कयासों को भी मिली हवा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link