Uttarakhand

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया “श्री गणेश मंगलाचरण” का लोकार्पण

देहरादून, 1 मई 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित “श्री गणेश मंगलाचरण” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मंगल गीत को उत्तराखंड की सनातन संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

“राज्य की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार की रचनाएं न केवल प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देती हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर उत्तराखंड की एक विशिष्ट पहचान भी स्थापित करती हैं।

ये भी पढ़ें:

रचना के बारे में जानकारी देते हुए लेखक मंगलेश डंगवाल ने बताया कि यह काव्य रचना वैदिक परंपराओं पर आधारित है, जो उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनकल्याण और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित है। कार्यक्रम में अजीत राणा, सुभाष भट्ट, डॉ. राकेश उनियाल, प्रद्युम्मन असवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  कुंभ मेला के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान... भव्य बनाने के लिए होंगे ये इंतजाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link