Uttarakhand

नए साल पर पर्यटकों के आगमन पर सुरक्षा और यातायात का उचित प्रबंध हो: उत्तराखंड सीएम

देहरादून 31 दिसंबर 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात का उचित प्रबंध किया जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  देवभूमि के आरोग्य प्रहरियों को धामी का सलाम, AI Health Center से Specialist Cadre तक कई बड़े ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button