Jammu & Kashmir

उरी सेक्टर में LOC के पास पाकिस्तान की गोलीबारी, एक महिला की मौत

श्रीनगर, 9 मई 2025

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी के चलते पाकिस्तानी सेना ने नागरिक  इलाकों में की गई भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई साथ ही दो व्यक्ति भी घायल हो गए हैं। फिलहाल भारतीय सेना भी लगातार LOC पर पाकिस्तानी सेना को उचित जवाब दे रही है।

सेन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और गुरुवार रात उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों में भारी गोलाबारी की।

पाकिस्तान ने उरी के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें सिलीकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलाबारी से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि मोहरा के निकट एक परिवार के तीन सदस्य उस समय घायल हो गए जब गोलाबारी से बचने के लिए उनकी कार पर एक गोला गिरा। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां नरगिस बेगम नामक महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  कश्मीर में आतंकी हमला : नाम और धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link