National

चंडीगढ़-अमृतसर में खतरे के सायरन, पाकिस्तान से तनाव के बीच हाई अलर्ट

चंडीगढ़, 9 मई 2025
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार सुबह पंजाब के कई शहरों में एयर रेड सायरन की आवाजें सुनाई दीं। चंडीगढ़, अमृतसर, अंबाला, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, तरण तारण और जालंधर में हाई अलर्ट जारी कर नागरिकों से घरों में रहने की अपील की गई है। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से मिली चेतावनी के बाद प्रशासन ने विशेष सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं।

चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने बताया कि एयर वॉर्निंग में पाकिस्तान की ओर से एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। इसी के चलते नागरिकों को घरों में ही रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी सेक्टर 45 और 47 के आसपास के इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ और मोहाली में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।

सीमा से सटे जिलों में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फाजिल्का, पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और तरण तारण जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। लुधियाना और जालंधर में गुरुवार रात को ब्लैकआउट किया गया।

राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट की स्थिति है। LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एयर डिफेंस ग्रिड को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। सभी सरकारी कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है। लुधियाना प्रशासन ने मीडिया कर्मियों से किसी संदिग्ध वस्तु से 100 मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा है।

ये भी पढ़ें  वोटर बनने का अवसर : UP में तीन विशेष अभियान तिथियों पर जुड़वाएं नाम... हटे नामों को भी मौका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link