Religious

अयोध्या : गर्मी में रामलला की सेवा में बदलाव, गर्भगृह में कूलर, विशेष भोग व वस्त्रों की व्यवस्था

अयोध्या, 10 मई 2025:

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी का असर अयोध्या में रामलला की सेवा पर भी देखने को मिल रहा है। तेज धूप और तपती गर्मी को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की नित्य सेवा में कई आवश्यक बदलाव किए हैं।

गर्भगृह में गर्मी से राहत के लिए दो कूलर लगाए गए हैं, जिससे रामलला को शीतल वातावरण मिल सके। इसके साथ ही रामलला के लिए विशेष भोग की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन दोपहर में भगवान को दही, फलों का जूस और लस्सी अर्पित की जा रही है ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

इसके अलावा, रामलला को रोजाना पांच बार मधुपर्क अर्पित किया जा रहा है, जो कि भगवान को अत्यंत प्रिय है। मधुपर्क में मधु, देशी घी और दही का विशेष मिश्रण होता है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए भगवान को हल्के रेशमी और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

भगवान की सेवा बेला, देशी गुलाब, चंपा और जूही जैसे सुगंधित फूलों और उनसे बने पुष्पहारों से की जा रही है, जिससे गर्भगृह में शीतलता और सौंदर्य दोनों का समावेश बना रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने किया ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास, कहा...बिना रुके-बिना झुके बढ़ रहा 'नया भारत'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link